गंगापार, जून 30 -- विधान सभा सोरांव मंडल बहरिया में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर पौधरोपण का भी कार्यक्रम हर बूथों पर किया गया। इस अवसर पर बहरिया मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ला, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धरनी धर त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, गोविंद मिश्रा, अतुल मिश्रा, मंडल महामंत्री,श्यामलाल मौर्य राजाराम प्रजापति, मनोज पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...