गिरडीह, फरवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के आवासीय कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। यहां महादेव दुबे के अलावा भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पुरषोत्तम चौधरी, दीपक भारती सहित अन्य भाजपाइयों ने पीएम के मन की बात को सुना। मन की बात सुनने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसने विश्व मंच पर भारत की साख को नई ऊंचाई दी है। बताया कि हाल ही में हुए वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भारत के स्वदेशी एआई मॉडल, कृष...