हापुड़, सितम्बर 24 -- पिलखुवा। नगर में मंगलवार को नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान के तहत भाजपाइयों ने व्यापारियों से संवाद कर दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए। नई व्यवस्था से मिलने वाले लाभों की व्यापारियों को जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन विभू बंसल ने जीएसटी व्यवस्था में हुए बदलावों और उनके व्यावहारिक लाभों को विस्तार से समझाया। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि यह बदलाव व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और अपने सुझाव साझा किए। इस मौके पर विकास तोमर, अंकुर गहलोत, शिवम गिरी, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...