जहानाबाद, अगस्त 14 -- बंटवारे के दौरान शहीद हुए लोगों को भी याद करने की जरूरत अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस अरवल भगत सिंह चौक से अरवल प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क पहुंच कर खत्म हुआ। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। मौन जुलूस के बादे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने इस दिन को एक दुखद अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि ये दिन देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने के लोगों की स्थायी जिम्मेदारी को याद दिलाता है। देश का बंटवारा एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला था। विभाजन के दौरान तमाम लोग शहीद हो गए। लाखों लोग बेघर हो गए। पिछले 75 साल से हम बिना इन लोगों को याद किए आजादी का जश्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.