गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार जीत पर गढ़वा में भाजपा नेताओं ने शहर के पुरानी बाजार स्थित घड़ा पट्टी, लोहा पट्टी, गला पट्टी, मुख्य पथ सहित अन्य जगहों पर व्यावसायियों सहित अन्य लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और हर्ष व्यक्त करते हुए जीत की बधाई दी । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 243 में से 202 सीट पर जीत हासिल किया है । 202 में 89 सीट प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं सहयोगी दल जदयू दूसरे स्थान पर है । विपक्षी दलों को प्राप्त आंकड़े पर गौर किया जाए तो उनकी लोकप्रियता और कर्मठता का परिणाम स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है । सबका साथ सबका विकास शुरू से ही भाजपा का नारा रहा है। डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.