लातेहार, फरवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला की एक बैठक भाजपा कार्यालय में जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपाइयों ने एक स्‍वर में नगर पंचायत चुनाव में अध्‍यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्‍प लिया। इससे पहले प्रदेश कार्यसमितित सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने महेश सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी होने की घोषणा की। मौके पर संबोधित करते हुए महेश सिंह ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्‍हें भाजपा नेतृत्‍व ने उन्‍हें अपना समर्थन दिया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें। बैठक में पूर्व जिलाध्‍यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि चार फरवरी दिन बुधवार को सुबह 10 बजे शहर के बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर से एक समूह की शक्‍ल में समाहरणालय के लिए प्रस्‍थान करेगें औ...