संभल, नवम्बर 15 -- नगर चंदौसी स्थित फुब्बारा चौक पर शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बिहार की जीत पर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर आतिशबाजी के साथ भारत माता की जयघोष करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मंजू दिलेर, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सुधीर मल्होत्रा, गिरीश रतन, तरुण नीरज, मनोज दिवाकर, डॉ टीएस पाल, शुभम अग्रवाल, अभिनव शर्मा, मनोज कठेरिया, विनोद विन्नी, राजकुमार ठाकरे, यश मदान, सावन शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, राजकुमार यादव, आकाश आहूजा, आशा गोस्वामी, मोक्षिका शर्मा, दीपक मोदी, चिंटू शर्मा, क्रांति कुमार, अजय प्रजापति आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...