गिरडीह, जनवरी 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपाईयों ने रविवार को अलग अलग जगहों पर बाबूलाल का जन्मदिन मनाया। गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के गांधीनगर बनियाडीह में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का 68वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया व जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। पूरा कार्यक्रम भाजपा नेता मनोज तुरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरुरतमंद काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जायसवाल और अमर सिन्हा उपस्थित थे l मौके पर छबीला देवी, दीपक दास, रवि तुरी, दिलीप कुमार, मुकेश राम, अजय राम, सुखनी देवी, मिनवा देवी, बजरंगी राम, गुड़िया देवी सहित सैकड़ो लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.