बेगुसराय, अप्रैल 6 -- छौड़ाही। प्रखंड के आम्बेडकर चौक बखड्डा के समीप शनिवार को भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार वर्मा ने पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि दस वर्ष के शासनकाल में केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मौके पर छौड़ाही मंडल के भाजपा नेता सुचित पासवान, जितेंद्र सहनी, विनोद राम, कपिल चौरसिया, रामअशीष यादव, रणवीर वर्मा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।गढ़पुरा से नि.सं. के अनुसार शनिवार को बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजीत ठाकुर ने पार्टी का झंडा फहराया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का स्थापना छह अप...