लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- नेस्ट गेन जीएसटी व आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विधायक रोमी साहनी के आवास पर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज हम सभी जीएसटी बचत उत्सव मना रहे हैं। उसके साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सभी नागरिकों को घरेलू उत्पाद अपने के प्रति प्रेरित कर रहे व शपथ भी दिला रहे हैं जिससे 2047 तक हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकें। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि योगी और मोदी ईश्वर के भेजे हुए दूत हैं मोदी जी और योगी के आने के बाद देश और प्रदेश में खुशहाली आई है। कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष आरडी राय, राजीव शुक्ला, पूर्व मंडल अध्...