समस्तीपुर, मई 8 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गुरुवार को विभूतिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जुलूस निकाला, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। इस दौरान, उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा कर रहे थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की। कहा कि यह कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो भारत की शांति और सुरक्षा को भंग करने की कोशिश करते हैं। जुलूस में शामिल सतीश कुमार झा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाह, चन्द्रमणी सिंह, दीपक कुमार साह,गुंजन मिश्रा, जिला पार्षद अमन परासर,र...