देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर द्वारा शनिवार को नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े के नेतृत्व में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिला के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश नरौने के आवास पर मनाई गई। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा ने कहा कि बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर हम सभी यह संकल्प लें कि बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलें और झारखंड एवं भारतवर्ष को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा नेता राकेश नरौने, प्रो. राजीव रंजन सिंह, प्रज्ञा झा, सचिन सुल्तानिया, धनंजय खवाड़े, अंश देव राजपूत, इंद्रदेव सिंह, अरविंद झा, बजरंगी शाह, राजू राम, विनोद कुमार, अट्टा गुप्ता एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...