गिरडीह, अप्रैल 21 -- देवरी प्रतिनिधि। देवरी के चतरो भाजपा मंडल के सदस्यों ने रविवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पुरनाबथान मोड़ के झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का पुतला दहन किया। मंत्री द्वारा शरिया व संविधान को लेकर पिछले दिनों विवादित बयान देने के विरोध में भाजपा कारयकर्ताओं द्वारा उक्त प्रदर्शन किया गया। चतरो मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त मंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की जा रही थी। मौके पर विजयनन्दन तिवारी, रतन तिवारी, लालगोविंद मिश्रा, मीरा तिवारी, फाल्गुनी राय, प्रमोद गिरी, विपिन गिरी, सज्जन तिवारी, सुधीर यादव, आशुतोष सिंह, कैलाश सिंह, बोधी यादव, किशुन सिंह, शक्ति सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...