अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर की एएमएम को भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से नियुक्तिपत्र वितरित करने पर विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ से व्यवस्था पर जवाब मांगा है। साथ ही सीएमओ को भाजपा का कार्यकर्ता करार दिया है। मंगलवार को अल्मोड़ा में 49 नवनियुक्त एएनएम को नियुक्तिपत्र बांटे गए थे। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में नियुक्तिपत्र बांटने के लिए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। अब कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का कहना है कि यह पूरी तरह लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का उलंघन है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा की है। आरोप लगाया कि बारी-बारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियुक्तिपत्र बांटे, जबकि यह काम स्वास्थ्य विभाग का था। कहा कि मुख्य चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.