बागपत, अगस्त 10 -- भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे बाइकों पर सवार होकर निकले। यात्रा नगर पालिका से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित पीएन शर्मा पर सम्पन्न हुई। जहां पर भाजपाइयों ने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। भाजपा के जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 10 अगस्त से 14 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर मंडल में यह यात्रा आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.