बिजनौर, अप्रैल 19 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुतले फूंके। पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन पुतला दहन नहीं रोक पाई। बाद में पुलिस पुतलों की आग बुझाकर राख हटाती दिखाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व सांसद राहुल गांधी सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को भाजपाईयों की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुतला फूंकने की जानकारी पर सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ नगर पालिका चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान कचहरी रोड से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रॉबिन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड प्रकरण में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.