घाटशिला, जून 24 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा भाजपाइयों ने मंगलवार को हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वादा खिलाफी के विरोध में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में आक्रोश रैली सह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जबकि बहरागोड़ा नेताजी सुभाष शिशु उद्यान से आक्रोश रैली निकाली गयी। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, कॉलेज की छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तिया लेकर बहरागोड़ा मुख्य बाजार का परिभ्रमण कर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पहुंचा। सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रखंड परिसर पहुंचकर रैली जनसभा में तब्दील हुआ। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार जन विरोधी सरकार है। अबुआ आवास, व्रुद्धा एवं विधवा पेंशन,मईया सम्मान योजना,बिजली, जैसे मूलभूत समस्या से लोग वंचित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.