गोंडा, अप्रैल 30 -- गोण्डा, संवाददाता। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के आंबेडकर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा किया गया। भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का संयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक नंदकिशोर नंदू द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया गया है। संविधान के निर्माता के साथ इस तरीके का दुर्व्यवहार भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करती है। समाजवादी पार्टी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.