लातेहार, जुलाई 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का लातेहार व चंदवा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री दास पलामू दौरे पर रांची से मेदिनीनगर नगर जा रहे थे, इसी दौरान इंदिरा गांधी चौक के समीप वरिष्ठ भाजपाई महेंद्र साहू व भाजपा मंडल महामंत्री दीपक निषाद की अगुवाई में भाजपाइयों ने फूल माला के साथ अभिनन्दन किया। इस दौरान रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं की बातों को सुना व उनका हौसला भी बढ़ाया। इधर लातेहार परिसदन भवन में भी भाजपाईयों ने श्री दास का स्वागत किया। मौके पर कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,पवन कुमार,अनिल सिंह,राकेश दुबे,विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, देव मोहन सिंह, मनोज पाठक, मनीष कुमार चांदो, मंटू केसरी, प्रेम नाथ साहू समेत कई भाजपाई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.