गंगापार, जुलाई 2 -- भाजपा गंगापार कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पीपल का पौध रोपित कर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं कि केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है बल्कि एक पेड़ मां के नाम समर्पित कर मां के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव भी गौरवान्वित करता है। इस दौरान टटिहरा, चिरौडा, जनता इंटर कॉलेज देवनहरी में 51 पीपल का पौध रोपित करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल, सूर्यमणि पांडेय, अनिल सरोज, महामंत्री पवन कुमार शुक्ला, संजय मिश्रा, अरविंद यादव, संगीता पटेल, नीलम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...