मैनपुरी, सितम्बर 13 -- भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष के प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया शामिल हुए। बैठक में जिप अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। पंचायत चुनाव व विधान परिषद सदस्य चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी को जीत दिलाएगी। बैठक में भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.