मेरठ, नवम्बर 20 -- दौराला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती समारोह को लेकर बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम द्वारा तिरंगा चौराहा दौराला से भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जयवंत सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी समर्थकों संग दौराला चौराहा से लावड़ तक पदयात्रा के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने सपा-कांग्रेस, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की 11 ही सीट आएंगी। पूरे प्रदेश में अखिलेश और राहुल गांधी के गठबंधन का भी बिहार की तरह सफाया होगा। राहुल-अखिलेश जैसे नेता देश छोड़कर भाग जाएंग...