सिद्धार्थ, मई 23 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। लोटन कस्बे में गुरुवार की शाम भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। जो चुनौती हो और राष्ट्र संकट में हो तो धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसलों को पस्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेनाएं जबरदस्त प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दृग नारायण सिंह, तेजू विश्वकर्मा, निशांत पाण्डेय, राम नेवास यादव, जमील अहमद, अजय सिंह, परशुराम यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.