कौशाम्बी, अगस्त 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चायल तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका समापन ब्लॉक स्थित शहीद स्थल पर किया गया। इसके अलावा शहीद स्थल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत शहीद स्थल की साफ-सफाई की गई। संयोजक सोमदत्त मिश्रा की अगुवाई में चायल तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपाइयों के हाथों में तिरंगा था। भारत माता के जयघोष से वातवरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। उन्होंने सभी से अपने प्रतिष्ठानों व घर पर तिरंगा लगाने का आवाह्न किया। यात्रा के दौरान मार्ग में स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी तिरंगा लहराकर अपना समर्थन दिखाया। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.