अलीगढ़, नवम्बर 14 -- भाजपाइयों ने निकाली एकता पद यात्रा अतरौली/दादों, संवाददाता। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बाढ़ौल से पालीमुकीमपुर तक एकता यात्रा निकाली। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ब्लाक प्रमुख उमेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज प्रमुख, भरत राजपूत, वीरेश कुशवाहा प्रधान, महेश सूर्यवंशी, संदीप शर्मा, चंदन शर्मा, धनवेश...