हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्द्धनग्न होकर किए गए प्रदर्शन से नाराज भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। सोमवार को भाजपाइयों ने बस स्टैंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कांग्रेस पर देश की छवि को खराब करने का आरोप लगाया। हाथ में राहुल गांधी की तस्वीरयुक्त पुतला लेकर भाजपाई नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे जहां पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्द्धनग्न होकर किए गए प्रदर्शन को शर्मनाक बताया। प्रदर्शनकारी भाजपाइयों का कहना है कि कांग्रेसियों की इस हरकत से विदेश में देश की छवि धूमिल हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद, अंकित गुप्ता, विशेष ना...