संभल, अगस्त 12 -- भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। चंदौसी में भाजपा के नगरध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार की शाम गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा निकल गई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर भारत माता के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार, घंटाघर, लाठी बाजार, संभल गेट, रामस्वरूप रोड होते हुए गांधी पार्क में संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि 13, 14, 15 अगस्त को नगर का प्रत्येक नागरिक अपने घर व प्रतिष्ठा पर तिरंगा अवश्य लगे। तिरंगा यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.