लोहरदगा, दिसम्बर 9 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भजपाइयों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। इसमें भंडरा प्रखंड के चट्टी निवासी भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत धनंजय नाथ तिवारी और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रवीण कुमार सिंह की माता यशोदा देवी के निधन पर कैरो भाजपाईयों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, पूर्व अध्यक्ष लखन उरांव, जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य बजरंग उरांव, सुरज मोहन साहु, कैलाश महतो, विशेश्वर प्रसाद दीन, अनवर अंसारी, विवेक प्रजापति, नसीर आलम, राजेश सोनी, सोमनाथ महली, मोहन साहु, गोविंद महतो, रविनंदन शुक्ला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.