देवघर, दिसम्बर 14 -- देवघर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का साफ सफाई करके माल्यार्पण किया गया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी अभियान स्वच्छ भारत अभियान को भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया। भाजपा नगर अध्यक्ष ने शहर वासियों से अपील की है कि अपना घर अपने घर के अगल-बगल साफ सफाई जरूर करें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करते रहें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मीणा झा, नीरज प्रकाश, बम बम दुबे, सुनीत आनंद, अभिजीत मुखर्जी, सिंटू उपाध्याय, राहुल झा, गुड्डू चौधरी, अमित कुमार, प्रमोद शाह, सौरभ कुमार, संजय मंडल, राहुल कश्यप, दिलरा...