प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। भाजपा नेता देवेंद्रनाथ मिश्र पर हाल ही में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि भाजपा नेता की तहरीर के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। इससे भाजपाइयों में नाराजगी बढ़ने लगी है। भाजपाइयों ने पुलिस आयुक्त से प्राथमिकी दर्ज कराकर चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, देवेंद्रनाथ मिश्र को निःशुल्क सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, रणजीत सिंह, रामरक्षा द्विवेदी, कन्हैयालाल पांडेय, विभवनाथ भारतीया, विनोद प्रजापति आदि ने चेताया कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो शासन तक शिकायत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...