लातेहार, जुलाई 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय गेट के समाने भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस के दिन आदिवासी ग्रामीणों पर लाठी चार्ज के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम ने विरोध में झारखंड सरकार के अधिकारियों का पुतला दहन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह , प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ,जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ,जिला महामंत्री बंसी यादव , जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह , विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह समेत सैकड़ो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.