गंगापार, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस पर ब्लॉक कौड़िहार परिसर में स्थित शहीद स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। संगोष्ठी को मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओम प्रकाश तिवारी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, रामानुज शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र, राजेश शुक्ल, विनोद ओझा, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कौड़िहार राम कैलाश सरोज तथा संचालन जिला मंत्री अमरजीत कुशवाहा ने किया। संयोजक जिला मंत्री तुलसी राम सरोज, महेंद्र पांडेय, प्रकाश त्रिपाठी, धनंजय दुबे, बृजेश त्रिपाठी, धीरेन्द्र मिश्र गुरु, शिव शंकर शुक्ल गुड्डू राजा,...