बिजनौर, नवम्बर 18 -- किरतपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकता यात्रा निकाली । जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्रीय एकता एंव अखण्डता का संदेश दिया। एकता यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद हाथरस एंव पूर्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मंगलवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा विधानसभा नगीना क्षेत्र के किरतपुर में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्ल भभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हाथरस के सांसद एंव पूर्व राज्यमंत्री अनुप प्रधान ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की सीख दी। उनके व्यक्तित्व को हमेशा हमेशा याद किया जायेगा। एकता यात्रा हि...