रामगढ़, फरवरी 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस बार का चुनाव गैर-दलीय होने के बावजूद लगभग सभी मुख्य दलों ने एक नाम पर सहमति बनाते हुए समर्थित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन राज्य में सत्तारुढ़ झामुमो के अध्यक्ष पद पर कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। दरअसल 2 फरवरी को झामुमो केंद्रीय सदस्य शिव कुमार की पत्नी अर्पणा कुमारी ने ताम-झाम के साथ नामांकन दाखिल किया। उनके जिला झामुमो के कई बड़े नेता देखे गए। वहीं अंतिम दिन 4 फरवरी को झामुमो जिला संयोजक बिनोद किस्कु के साथ रेण कुमारी का नामांकन हुआ। उनके साथ झामुमो रामगढ़ जिला इकाई के तमाम नेता देखे गए। सभी नेता और कार्यकर्ताओं हरा पट्टा धारण किए हुए थे। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में ...