चंदौली, फरवरी 9 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटनवा गांव स्थित संकट मोचन कॉलोनी में बीते सोमवार की देर रात चोर एक घर से एक मोबाइल और नगदी ले गए जबकि पड़ोस के ही एक व्यक्ति को धक्का देकर भाग गए। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसका इलाज वाराणसी के निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संकट मोचन कॉलोनी में जितेंद्र पांडेय और अजय दुबे का मकान है। कॉलोनीवासियों के अनुसार बाइक सवार दो युवक जितेंद्र पांडेय के मकान में पहुंचे। जहां उन्होंने अजनबी युवकों को देखकर आवाज लगाई। तब तक दोनों उनके साथ मारपीट कर उन्हें धक्का दे दिए। इससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। इस घटना के बाद करीब डेढ़ बजे अजय दुबे के घर में घुसे चोरों ने म...