बिजनौर, जनवरी 5 -- ओवरलोडिंग अवैध खनन की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के तहत के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। भागूवाला चेक पोस्ट पर खनन से संबंधित लगभग 30 वाहनों की आईएसटीपी जांच की और सात वाहनों का चालान भी किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में परिवहन खनन विभाग की टास्क फोर्स टीम ने ओवरलोडिंग अवैध खनन की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के तहत के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। पीटीओ प्रवर्तन एवं खान निरीक्षक व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बिजनौर ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण करने के लिए संयुक्त रूप से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों की फिटनेस सही न पाए जाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बीमा न होने, अवैध पार्किंग आदि में के मामलों में 04 वाहनों का चालान के अलावा उप संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन द्वारा नंबर प...