हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- भीमताल। भागीरथी फाउंडेशन ने सोमवार को निर्धन छात्रा की फीस जमा की। भागीरथी फाउंडेशन के अध्यक्ष और जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट ने बताया खुशबू पलड़िया का एडमिशन हरमन माइनर डिग्री कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष में हुआ है लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण फीस जमा करने में असमर्थ थी। इस कारण भागीरथी फाऊंडेशन ने 23740 रुपये की राशि देकर छात्रा की फीस जमा की। इस दौरान नितिन भगवाल, भास्कर भगवाल, आशु पाठक, रेहान खान, विनीत जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...