इंदौर, फरवरी 22 -- विधानसभा में शुक्रवार को भागीरथपुरा क्षेत्र की तुलना मुंबई की कभी दुनिया की सबसे गंदी बस्ती मानी जाने वाली धारावी से करने वाले नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री द्वारा भागीरथपुरा को "मिनी धारावी" बताए जाने और यहां के लोगों को अशिक्षित कहे जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी फैल गई है। मंत्री के बयान से आहत भागीरथपुरा के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र का अपमान बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जबकि यहां बड़ी संख्या में शिक्षित और जागरूक परिवार निवास करते हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि भागीरथपुरा के लगभग हर घर में पढ़े-लिखे लोग हैं। यहां डॉक्टर, वकील और इंजीनियर बड़ी संख्या में हैं। कई लोग सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधि...