धनबाद, जुलाई 29 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भागा नागदेवी देवस्थानम में सोमवार को दो दिवसीय 33 वां नाग पंचमी वार्षिक महोत्सव गणेश पूजा के साथ आरंभ हुआ। पंडित अजय शर्मा, सोनू झा मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन कराया। यजमान के रूप में पंकज अग्रवाल, रूपल अग्रवाल बैठी थी। इसके बाद ध्वजारोहण,गौ पूजन, हवन कराया। दोपहर में नारायण भोज शुरू हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों को नर नारायण को भोजन कराया गया। मां दुर्गा नागेश्वरी का मंगल पाठ भजन गायक मनोज सेन ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से पाठ का वाचन किया। मंगल पाठ पर 121 महिलाएं बैठी थी। शाम को संध्या आरती के बाद मां दुर्गा, नागेश्वरी की पूजा की गई। ज्योत प्रज्जवलित किया गया। ज्योत दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। बारी बारी से श्रद्धालुओं ने ज्योत दर्शन किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.