बदायूं, जुलाई 22 -- श्री बांके बिहारी मंदिर जहांगीराबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय ने भागवत कथा पाठ और श्रवण का महत्व बताया। कथा व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय ने कहा कि भागवत में 12 स्कंद, 335 अध्याय, 18000 श्लोक हैं। जो भागवत का पाठ करता है उस पर पितृ कृपा होती है। भागवत साक्षात कल्पवृक्ष है। आप भागवत से जो मांगते है वो आपको मिलता है। श्रीमद्भगवान वेद व्यास की अंतिम कृति है। कथा व्यास ने बांके बिहारी दूर करो दुख मेरा...भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कहा श्री परमात्मा तो त्रिकाल बाधित सत्य है जो पहले भी सत्य, मध्य में भी सत्य और अंत में भी सत्य है। मानव का परम धर्म है श्रीकृष्ण के चरणों में प्रीति होना। सनातन धर्म हमको सिखाता है कि किसी की निंदा न करें। निष्ठा एक में रखें। कथा म...