फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जनपद के थाना अरांव क्षेत्र में भागवत में आने वाले व्यक्ति को कुछ लोगों ने सिर्फ इसलिए पीट दिया कि उसने चढ़ावा नहीं चढ़ाया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। अब गांव-गांव में भागवत कथाओं का आयोजन होने लगा है तो कई जगह पर चंदे की धनराशि से भागवत होती है। थाना अरांव के भारौल के रहने वाले भुल्लन को बीते दिन रात आठ बजे करीब गांव के ही कौशल, चंद्र किशोर, सोनू, योगेश एवं हरिमोहन ने पकड़ लिया तथा भागवत में पैसे चढ़ाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए कहा भागवत में आ जाते हैं, लेकिन पैसे नहीं चढ़ाते हैं। यह पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है तो भागवत के चढ़ावे को लेकर भी लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.