देवरिया, फरवरी 6 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार चौराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत 'खजड़ी वाले' की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने गुरुवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर लोगों को समझ कर शांत कराया। ग्रामीणों के अनुसार, जब शुक्रवार की सुबह लोग बाजार पहुंचे तो चौराहे पर लगी भागवत भगत की प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों ने इस घटना को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों...