पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर। प्रतिनिधि इस्कॉन के तत्वावधान में शहर के संस्कृत महाविद्यालय में चल रहे हरे कृष्णा उत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बद्रीकाश्रम गुरुकुल से पधारे महान वैष्णव डॉक्टर केशवानंद प्रभु के मुखारविंद से भागवत प्रवचन, शुभम वैष्णव मंडली के द्वारा हरि नाम कीर्तन, बच्चों के द्वारा श्लोकवाचन, नृत्य, आध्यात्मिक विषयों पर आधारित ड्रामा एवं प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे इस्कान केंद्र के निवर्तमान उप महापौर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, शिक्षक अरविंद सिंह, अभिषेक, रूपेश कुमार, श्याम कुमार, मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार,नित्यानंद सिंह, प्रेम कुमार, अमर, अनिल, अजय, दीपक, आकाश समेत क...