बेगुसराय, फरवरी 12 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सिहमा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा का विधिवत उद्घाटन ग्रामीण सह जेल अधीक्षक पूर्णिया मनोज कुमार, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, जेल अधीक्षक बेगूसराय विभू कुमार एवं डॉ. मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका आरती किशोरी ने प्रथम दिवस के प्रवचन में श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य प्रकाश है। जिस घर और समाज में भागवत कथा का श्रवण होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और श्रेष्ठ संस्कारों का संचार होता है। कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.