मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। टाउन क्लब मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को भक्तिभाव और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का भावपूर्ण स्मरण किया। कथावाचक आचार्य त्रिलोक कृष्ण मुरारी ने सरल शब्दों में कथा का वाचन किया। उन्होंने बताया कि जब भी समाज में अन्याय, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचार बढ़ने पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और उन्होंने धर्म की स्थापना का मार्ग दिखाया। आचार्य ने कहा कि जीवन में सच्चाई, सेवा और सदाचार का पालन करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.