लखनऊ, नवम्बर 16 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर श्रीमद् भागवत कथा के साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के आयोजन से पूर्व रविवार सुबह भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाएं सजेधजे कलश लेकर जयकारे लगाते हुए निकली। यात्रा जिधर से निकली पूरा वातावरण श्रीकृष्ण मय हो गया। राजाजीपुरम, सी-ब्लाक, बाबा की बगिया स्थित कथा स्थल से भोजपुरी कलाकार नवीन शर्मा, विशाल अरोड़ा ने विधि विधान से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। स्वामी नरेशानंद, स्वामी अर्जुनानंद, स्वामी विश्वनाथानंद व साध्वी रितु भारती के नेतृत्व में कलश यात्रा बाबा की बगिया से शुरू होकर एमआईएस चौराहा, पावर हाउस, सीएमएस स्कूल होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न हुई। यहां महिलाओं ने अपने कलश को कथा स्थल पर स्थापित किए। वहीं शाम को साध्वी वैष्णवी भारती जी ने श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.