मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। शहर से सटे रहिका प्रखंड के कनैल गांव में श्रीमद् भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शनिवार को पवित्र जीबछ नदी से वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया। इस शोभायात्रा में करीब 151 महिलाएं और लड़कियां शामिल हुईं। कलश शोभायात्रा पूरे गांव का परिभ्रमण करने के बाद कथा स्थल रामजानकी मंदिर परिसर में स्थापित की गई। आयोजन समिति के भगवान पांडेय ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 15 से 21 फरवरी तक चलेगा। वृंदावन से आये प्रसिद्ध कथावाचक श्री-श्री 108 श्री गौरांग दास जी महाराज के मुखारबिंदु से भागवत कथा की सात दिनों तक अमृत वर्षा होगी। इस आयोजन को लेकर पूरे ग्रामीण मनोयोग से लगे हुए हैं। पहले दिन शनिवार की शाम कथावाचक श्री-श्री 108 श्री गौरांग दास जी महाराज ने कहा कि भागव...