फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में रविवार को श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हुयी। आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने भागवत कथा में धुधंकारी की कथा सुनायी। आचार्य ने सुनाया कि धुंधकारी बचपन से ही पापी था। उसके पाप कर्म के कारण उसकी मृत्यु प्रेत योनि में हुयी। लेकिन गोकर्ण के सात दिन के पाठ के कारण उसे मुक्ति मिल गयी। इसके साथ ही उन्होने भागवत कथा का महत्व भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...