बुलंदशहर, फरवरी 22 -- श्रीमद्भागवत कथा का जो मनुष्य श्रद्धापूर्वक श्रवण करता है। उसके जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह बातें ईजू मौजपुर गांव में चल रही कथा के दौरान आचार्य मुनेशानंद महाराज ने कहीं। रविवार को गांव के शिव शक्ति मंदिर में व्यास ने भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। वहीं कहा कि सच्चाई के मार्ग पर चलकर ही भगवान की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, लेकिन सच्चाई का मार्ग कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। सत्य ही ईश्वर है और जो सत्य के साथ है। भगवान सदैव उसके साथ रहते हैं। कथा के दौरान भक्तिमय भजन भी प्रस्तुत किए गए। जिन्हें सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर निरंजन प्रसाद शर्मा, सरवेश देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.