गिरडीह, फरवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अयोध्या के भागवत कथावाचक प्रकाशचंद्र जी महराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मृत्यु के भय से मुक्त होकर प्राणी सदगति को प्राप्त करता है। खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की दूसरी रात रविवार को भागवत कथा के दौरान प्रकाशचंद्र जी महराज ने प्रवचन में उक्त बातें कही। उन्होंने राजा परिक्षित की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि राजा परिक्षित को सात दिनों में मृत्यु का श्राप लगा था। इस श्राप से राजा परिक्षित काफी विचलित थे। आखिरी समय में राजा की मौत को मंगल बनाने के लिए भगवान स्वयं सुखदेव के रूप में प्रकट हुए थे और राजा परिक्षित को मृत्यु के भय से मुक्त कर उन्हें श्रीचरणों में स्थान के लिए भागवत कथा का श्रवण कराते हुए कथा का उपदेश दिया गया और उन्हें मौत ...